Sat. Jun 3rd, 2023

नई दिल्ली, Khabar अड्डा : 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की गूंज अभी से ही सुनाई देने लगी है। सभी पार्टियां चुनावो की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने किया।

इस उद्घाटन समारोह में आई हज़ारों की भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, वही उन्होंने आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे कामों का बखान किया। उन्होंने कहा कि हमने बिजली बिल आधा किया, पानी मुफ्त किया, सरकारी स्कूलों की हालात सुधार दी, मोहल्ला क्लीनिक बनवाया पर भाजपा के सातों सांसदों ने कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना क्योंकि पिछले 4 चुनावों से वह तीसरे स्थान पर रह रही है , अब कांग्रेस खत्म हो चुकी है। वही उन्होंने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल पूर्वी दिल्ली लोकसभा कार्यालय नहीं है बल्कि 2019 से यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद का दफ्तर होगा। वही उन्होंने भाजपा द्वारा किए जा रहे सीलिंग को आड़े हाथों लिया। सिसोदिया ने कहा कि जब आप हमारे सांसद को जीता देंगें और अगर उसके बाद कोई सीलिंग करने आए तो आप सीधे सांसद के पास आ जाना और सांसद आपके साथ जाएगी।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी आतिशी ने कांग्रेस और भाजपा पर पूर्वी दिल्ली को अनदेखा करने का आरोप लगाया।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *