Sat. Oct 19th, 2024

मोतिहारी ( मो. अकरम) :- बिहार सरकार शराबबंदी को अपनी बड़ी सफलता में से एक मान रही है। लेकिन वह हकीकत से कोसो दूर है। शराबबंदी के बाद सीमा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नेपाल से शराब की तस्करी हो रही है। कभी कभी से खुलेआम ज़मीनी रास्ते से ले जाया जा रहा है और बेचा जा रहा है। जब से सिकरहना DSP आलोक कुमार ने चार्ज संभाला है उस वक़्त से ही शराब के कारोबारियों के बीच खौफ का माहौल है।
ताजा घटना ढ़ाका प्रखंड के कुण्डवा चैनपुर थाना के सीमा क्षेत्र के महंगवा गांव का हैं। जहाँ शराब कारोबारियों और गांव के लोगो के बीच झड़प हुई। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुँच कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमा पर मौजूद महंगवा गाँव से तस्करों का समूह गुजर रहा था। तो लोगों ने पुलिस को इसकी ख़बर देकर पकड़ने की कोशिश की।

इस बीच तस्करों और गाँव के लोगों के बीच रात 1 बजे जम कर मार पीट हुई। खबर मिलते ही DSP आलोक कुमार, इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, कुण्डवा चैनपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार कई पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। 1440 बोतल शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक कि पहचान सीतामढ़ी निवासी के रूप में हुई है।

वही दूसरी तरफ पाया न. 346/06 से SSB के जवानों ने 180 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर की पुष्टि SSB अधिकारी सुरेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ढ़ाका थाना के बरेवा गाँव निवासी संतोष राम के रूप में हुई है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *