Sat. Mar 15th, 2025

पटना : कोरोना कहर के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर है। सारी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में लग गई है। गठबंधनों के बीच सीट बँटवारे को लेकर उठापटक भी जारी है। कहा यह जा रहा है कि NDA में भी सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। NDA गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी खुल कर आवाज़ उठा रही है तो वहीं बिहार में NDA का मुख्य घटक JDU को LJP को NDA का हिस्सा मानने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन इन सब के बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर यह आ रही है कि JDU, BJP और LJP के बीच सीट बंटवारा हो गया है। जानकारी के मुताबिक JDU 110 सीटों, BJP 100 सीटों और LJP 33 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रवैय्ये से काफ़ी नाराज़ चल रहे है ऐसे में क्या लोक जनशक्ति पार्टी NDA का हिस्सा रह पाएगी ? क्या सिर्फ 33 सीटों से संतुष्ट हो पाएगी LJP ?

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *