Tue. Apr 15th, 2025

पटना :- बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के सामने बेबस है। और उन्हें सांप्रदायिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की हिम्मत भी नही है।
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए की जदयू अध्यक्ष नौसिखिया भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नही कर सकते है। जबकि लालू ने 1990 में आडवाणी की रथयात्रा रोक दी थी।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीनों पहले बिहार में हुए सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी जो कि भाजपा के मंत्री के बेटे थे वह उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सके। आखिरकार आरोपी ने आत्मसमर्पण किया।
तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार केवल मुखौटा है। बिहार में असल राज तो भागवत और मोदी कर रहे है और नीतीश में इतनी हिम्मत नही है कि वह भाजपा के आँख में आखँ ड़ाल कर बात कर सके।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *