Mon. Apr 21st, 2025 9:14:18 PM

रिपोर्ट : अफसर कमाल   

बिहार : पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट राजमार्ग 28 पर बरहड़वा देवी मंदिर के समीप मंगलवार की देर शाम पिकअप की ठोकर से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के पूर्वी पकड़ी गांव निवासी साधु साहनी का पुत्र मुन्ना कुमार साहनी बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार मृतक धनगड़हा की तरफ से अपने घर लौट रहा था कि अचानक पिकअप की चपेट में आ गया जहाँ घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर चालक समेत पिकअप को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में कर घटना की जांच की जा रही है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *