Sun. Aug 3rd, 2025

रिपोर्ट : अफसर कमाल

बिहार : बिहार के पुर्वी चंपारण के केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकु पाठक उर्फ रजनीश कुमार पाठक के द्वारा केसरिया पेट्रोल पंप के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां जाती धर्म के बंधन से ऊपर उठकर सभी समुदायों के हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे का एक खूबसूरत मिशाल पेश किया। यही हमारे की असल खूबसूरती है जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर एक दूसरे का पर्व मनाते हैं।

इस मौके पर होली के पारंपरिक गीत संगीत पेश किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि लोग झुमने से अपने आप को नहीं रोक सके। स्थानीय कलाकारों ने राम खेलें होली लक्ष्मण खेलें होली,रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे एवं अन्य संगीतो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं आए हुए अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष ने अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकु पाठक ने कहा कि होली पर्व शांति का प्रतिक है। यह आपसी भाईचारे का पर्व है।इसे आपसी प्रेम भाव से मनाना चाहिए।

मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आभा कुमारी, प्रखण्ड प्रमुख राकेश सिंह, केसरिया अंचलाधिकारी रंजन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम बाबू प्रसाद, वार्ड पार्षद रौशन कुमार, वार्ड पार्षद अजित कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, बच्चा प्रसाद, विपुल सिंह, मुखिया पति देवालाल यादव,चमन खां, मुखिया मुन्ना खां,मों मुस्ताक, गणेश पाठक,जदयु नेता मोहम्मद नज्जु, प्रेम श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, बिट्टू पाठक, सहित अन्य लोग सामिल थे।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *