Tue. Aug 5th, 2025

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ तथाकथित रामराज्य की बात वहाँ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते है लेकिन जो वहाँ की सच्चाई सबको सोचने पर मजबूर कर रही है। जहाँ एक तरफ हत्या, ब्लात्कार और लूटपाट जैसी घटना आम है वहीं वहाँ गुंडागर्दी और दबंगई चर्म सिमा पर है। कल इलाहाबाद की एक घटना ने फिर सबको सन्न कर दिया। दरअसल अल्लाहाबाद के 4 साल का मासूम आशीष पाल का दबंगों ने दोनों हाथ काट कर खेत मे फेंक दिया।

https://twitter.com/RTforINC/status/1230878947698589697?s=19

अब सवाल यह उठता है कि क्या उत्तरप्रदेश में कानून का राज्य है? अगर है तो फिर इन दबंगों के अंदर इतनी हिम्मत कैसे हो गयी कि वह किसी मासूम की हाथ काट लें? 4 साल के इस मासूम ने ऐसा क्या जुर्म किया था कि उसके बदले दबंगों ने उसकी दोनों हाथों को काट दिया? क्या उत्तरप्रदेश पुलिस उन दबंगो पर कार्यवाई करेगी? क्या मासूम आशीष पाल को उत्तरप्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसाफ दिला पाएंगे? या फिर जैसे अपने बलात्कारी विधायकों, सांसदो और मंत्रियों को बचाने के लिए अपना सारा तंत्र छोड़ बैठे थे क्या इन अपराधियों और दबंगों को भी वहाँ का प्रशासन बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *