Fri. Mar 14th, 2025

नई दिल्ली : देश भर नागरिकता संशोधन बिल और NRC पर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रो पर पहले दिल्ली पुलिस ने बरबर्ता की और अब UP में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर UP पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें तोड़ दी है। जिसके खिलाफ देशभर में आवाज़ें उठ रही है।

UP पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आज जामिया के छात्रों ने UP भवन का घेराव करने का फैसला किया था। UP भवन का घेराव करने जा रहे बसों में से 2 बसों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं ऑटों से जा रहे लोगों को रोक कर ज़बरदस्ती उतार कर हिरासत में ले लिया गया अब दिल्ली पुलिस के इस रव्वये पर भी सवाल उठने लगा है।

अभिनेता ज़ीशान अय्यूब ने दिल्ली पुलिस के रवय्ये पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या अब इस देश में आवाज़ उठाने वालीं के लिए घूमना भी crime है?

ज़ीशान अय्यूब ने ट्वीट करते हुए लिखा ” बहुत सारे साथियों को #upbhavan के सामने से detain किया गया है। #amiraziz को बीच रास्ते में, auto रोक के उठाया गया है।( जहाँ 144 लागू भी नहीं थी)।@DelhiPolice के पास इस कार्यवाही का क्या जवाब है? क्या अब इस देश में आवाज़ उठाने के लिए घूमना भी crime है?

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *