नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चाओं में है और इस का कारण कुछ नकाबपोश द्वारा कैम्पस में घुस कर गुंडागर्दी करना है। जिसके बाद कई दर्जन छात्र घायल हो गए थे और कहा यह जा रहा था कि यह सब दिल्ली पुलिस के सामने हुवा था और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आरोप यह है कि सब भाजपा के छात्र संगठन ABVP ने किया है और इसका खुलासा कई न्यूज़ चैनलों ने व्हाट्सएप ग्रुप और नकाबपोश का चेहरा पहचान कर किया है। लेकिन इससे इतर बुरी तरह से ज़ख्मी JNUSU अध्यक्ष आईसी घोष पर ही FIR दर्ज़ किया गया है। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस सारे घटनाक्रम की जाँच करेगी।
दिल्ली के JNU में हुए हिंसा के बाद कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक ने भाजपा समर्थकों को अपने अंदर झाँकने का सुझाव तक दे दिया। उन्होंने कहा कि आपको अपने अंदर सिर्फ नफरत मिलेगी।
2014 को एक बार अज्ञानता और नासमझी माना जा सकता है पर अगर 2020 में भी आप भाजपा का समर्थन कर रहे हैं तो अपने अंदर झाँकिये – आपको बस नफरत मिलेगी।
नफरत के सिवा आपके पास और कोई कारण नहीं।
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) January 7, 2020
पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा ” 2014 को एक बार अज्ञानता और नासमझी माना जा सकता है पर अगर 2020 में भी आप भाजपा का समर्थन कर रहे हैं तो अपने अंदर झाँकिये – आपको बस नफरत मिलेगी। नफरत के सिवा आपके पास और कोई कारण नहीं।