Thu. Jul 24th, 2025

नई दिल्ली : आईआईटी मद्रास में एमए फस्ट ईयर की एक छात्रा ने रहस्यमयात्मक तौर से आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाली छात्रा का नाम फातिमा लतीफ है। फातिमा ने 9 नवंबर को अपने हॉस्टल में फांसी लगा ली थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने एक प्रोफेसर के दबाव में आकर आत्महत्या की है। परिजनों के मुताबिक  प्रोफेसर पर आरोप है वो छात्रों को परेशान करता था।

फातिमा लतीफ का शव नौ नवंबर की सुबह वह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलती मिली. केरल के कोल्लम की  फातिमा के शिक्षकों की मानें तो वह पढ़ाई में होशियार थी और क्लास टॉपर भी थी.

फातिमा की कथित रूप से आत्महत्या के तीन दिन बाद उनके माता-पिता ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक याचिका सौंपी है. मृतका के माता-पिता का आरोप है कि छात्रा ने फोन में लिखे नोट में एक प्रोफेसर को इसका जिम्मेदार बताया है. 

फातिमा लतीफ की आत्महत्या के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी इसी बीच सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मुस्लिम युवा अशरफ हुसैन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने फातिमा लतीफ की आत्महत्या को सभ्य समाज पर कलंक बता दिया वहीं उन्होंने छात्रा के साथ भेदभाव का मामला भी उठाया।

https://twitter.com/AshrafFem/status/1194832645349412865?s=19

अशरफ हुसैन ने ट्वीट करते हुए लिखा ” इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि जिन स्कूल, कॉलेज,
यूनीवर्सिटी की स्थापना समाज मे व्याप्त भेदभाव,समाजिक बुराईयों के खात्मे के लिए हुई है,  उन्ही संस्थानो मे छात्रों के साथ भेदभाव होता आया है, IIT छात्रा फातिमा लतीफ की हत्या सभ्य समाज पर क्लंक है।
#JusticeForFathimaLatheef

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *