Tue. Aug 5th, 2025

पटना :- लोकसभा चुनाव की गिनती में कुछ घंटों का समय शेष रह चुका है। ऐसे में बिहार से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। बिहार के सारण और महाराजगंज में राष्ट्रिय जनता दल (RJD) कार्यकर्ताओं ने EVM से भरी गाड़ी पकड़ने का दावा किया है।

RJD के आधिकारिक ट्विट्टर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रोंग रूम के आस-पास मँडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फ़िराक़ में थी उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जबाब नही है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??

इसके अलावा हरियाणा के फतेहाबाद में भी लोकसभा स्ट्रॉंग रूम के बाहर ईवीएम से भरे ट्रक की एंट्री की खबर सामने आ रही है। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज भूरियाखेरा में ईवीएम से भरे ट्रक को पकड़ा  गया है। इसी गर्ल्स कॉलेज में लोकसभा स्ट्रॉंग रूम है। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *