Sat. Jun 7th, 2025

नई दिल्ली : देश भर में संशोधित नागरिकता कानून पर जम कर प्रदर्शन हो रहा है लोग अलग अलग अंदाज में सड़कों पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है भले अन्दाज़ अलग अलग हो पर विरोध सिर्फ CAA, NRC और NPR का है। CAA के खिलाफ यह आंदोलन ना केवल सड़कों पर जारी है बल्कि यह लड़ाई सोशल मीडिया पर भी खूब लड़ी जा रही है। कभी भाजपा IT सेल का सोशल मीडिया पर कब्ज़ा होता था जब उसकी लड़ाई किसी दूसरी पार्टियों के IT सेल से होती थी पर जब भाजपा के IT सेल की लड़ाई आम आदमी से हुई तो भाजपा IT सेल के सोशल मीडिया पर कब्जे की हवा निकल गई। देश ने वह भी ट्विटर ट्रेंड देखा जिसे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया था उसके बाद पूरी कैबिनेट, कई सौ सांसद, हज़ारों विधायक के साथ भाजपा के नेता और पूरी IT सेल उतर कर लगभग 2 लाख ही ट्वीट कर सकी पर उस ट्रेंड के जवाब में जो हैशटैग शुरू हुआ तो देखते ही देखते वह 6 लाख ट्वीट पार कर गया।

इसी तरह अब CAA पर जिसतरह से प्रधानमंत्री मोदी औऱ गृह मंत्री अमित शाह के बयान आ रहे है उससे नाराज़ आम लोगों ने आज ट्विटर पर एक हैशटैग शुरू किया ” #मोदी_एंटीनेशनल_हैं जो देखते ही देखते टॉप ट्रेंड में पहुँच गया। इस ट्रेंड की शुरुआत ट्विटर पर ट्राइबल आर्मी ने की जिसके संस्थापक हंसराज मीणा है।

इस ट्रेंड को शुरू करने वाली संस्था ट्राइबल आर्मी ने लिखा” नागरिकता संशोधन कानून का हम कड़ा विरोध करते हैं। सरकार अपने पैर पीछे खिंचे। ट्राइबल आर्मी आज इसके विरोध में #मोदी_एंटीनेशनल_हैं ट्रेन्ड चला रही हैं। क्या आप इससे सहमत हैं? अगर हैं तो लिखियें।

https://twitter.com/TribalArmy/status/1213271588142862337?s=19

ट्राइबल आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा ने लिखा ” विपक्ष की पार्टियां अपने हिसाब से ट्रेंड चलाती हैं। उनमें कुछ खास नहीं होता ना भाजपा को फर्क पड़ता। अब हम अपने हिसाब से अपने कड़े अंदाज़ में चलाएंगे। #मोदी_एंटीनेशनल_हैं

https://twitter.com/ihansraj/status/1213268517958516737?s=19..

राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया ” अर्थव्यवस्था को चौपट कर बेरोज़गारी, महँगाई और समाज को बाँटकर नफ़रत बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री #मोदी_एंटीनेशनल_हैं।

इसी हैशटैग के साथ अली सोहराब ने एक वीडियो ट्वीट किया

सविता आंनद में लिखा ” हम भारत में पैदा हुए है और भारत मे ही मरेंगे क्योंकि हम भारत के लोग है।

https://twitter.com/savita_aap/status/1213433903832346625?s=19

राजद के नेता अरुण यादव ने लिखा ” ध्वस्त अर्थव्यवस्था,बेरोजगारी,महंगाई,
कालाधन,आदर्श गाँव,स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन,क़ानून व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था,शिक्षा व्यवस्था, किसानों और युवाओं से जुड़ी मुद्दों पर क्यों नहीं बात करते केंद्र सरकार ? #मोदी_एंटीनेशनल_हैं

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *