नई दिल्ली : नवरात्र के आखिरी दिन नवमी की पूजा के बाद दशहरा शुरू हो गया हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन का रहा, जिसके बाद 8 अक्टूबर यानी आज दशहरा मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान राम और मां दुर्गा को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान राम ने लंकाधिपति रावण का वध किया था। वहीं, मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर का संहार किया था, जिसके चलते इस दिन को विजयदशमी भी कहा जाता है।
इस अवसर पर ट्राइबल आर्मी कर संस्थापक और सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले हंसराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा की हमारी प्रत्येक बहन-बेटी हमारे लिये देव कन्या या देवी से कम नहीं क्यों ना सभी मिलकर इस असवर पर देशभर के चिन्मयानंद, आशाराम और रामरहीम जैसे रावणों का पुतला जला दें।
https://twitter.com/ihansraj/status/1181440207222009856?s=19
हंसराज ने ट्वीट करते हुए लिखा ” प्रिय @narendramodi जी, क्यों ना हम सब मिलकर इस दशहरे पर देशभर में चिन्मयानंद, आशाराम, रामरहीम जैसे रावणों के पूतले जला दें? क्या कहते हो? हमारी प्रत्येक बहन-बेटी हमारे लिये देव कन्या या देवी से कम नहीं l क्या यह बात तुम नहीं मानतें? क्या आपको अपराध बोध महसूस होता हैं?”