Fri. Sep 20th, 2024

रिपोर्ट : इरम फातिमा

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हुई हैं। कोविड संक्रमण की छाया से संसद परिसर को मुक्त रखने के लिए करीब चार हजार लोगों की जांच कि गईं। इसमें सासंद, कर्मचारी और पत्रकारों की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच में 17 सांसद covid-19 पॉजिटिव पाए गए।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पश्चिम बंगाल के बालूर घाट से भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘ मुझे संक्रमण कि पुष्टि हुई है। मेरी तबियत ठीक है, डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं।’

वहीं, जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय भी पॉजिटिव है। उधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन और सांसद पिछले 3-4 दिनों में संक्रमित पाए गए। ये सभी लोग सदन के कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद परिसर ने सभी इंतजामों का जायजा लिया। मानसून सत्र में स्वस्थ मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। सांसद में उन्हीं लोगों की जाने कि इजाज़त होगी जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *