नई दिल्ली : दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित संत रविदास मंदिर को 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद DDA ने तोड़वा दिया था। अब संत रविदास मंदिर को दुबारा से बनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये उन 96 लोगों की सूची है जिनका अपराध संत रविदास मंदिर के निर्माण की माँग करना है इनको भाजपा सरकार ने जेल में बंद कर रखा है भाजपा सरकार इनको 21 सित. तक रिहा करे वरना व्यापक आंदोलन होगा। pic.twitter.com/vl7UonKHTh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 18, 2019
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि 21 सितंबर तक सभी लोगों को रिहा करो वरना देश भर में व्यापक आंदोलन होगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ” ये उन 96 लोगों की सूची है जिनका अपराध संत रविदास मंदिर के निर्माण की माँग करना है इनको भाजपा सरकार ने जेल में बंद कर रखा है भाजपा सरकार इनको 21 सित. तक रिहा करे वरना व्यापक आंदोलन होगा।