रांची : आज दिन था शनिवार मतलब लालू प्रसाद यादव से मिलने का दिन। हर हफ्ते शनिवार के दिन 3 लोग झारखंड के रिम्स अस्पताल में लालू प्रसाद यादव से मुलाक़ात कर सकते हैं। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलने पहुँचे। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है हो भी क्यों ना क्योंकि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारिखों की घोषणा की जा चुकी है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़ रही है।
इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने बताया कि वह लालू प्रसाद यादव की सेहत का हाल चाल जानने और गठबंधन पर चर्चा करने गए थे। कुछ ही हफ्तों में झारखंड विधानसभा चुनाव है ऐसे में सीटों का बंटवारा भी अहम माना जा रहा है और माना यह भी जा रहा है कि यह मुलाकात उसी कड़ी का एक हिस्सा था।
loading...