Fri. Oct 18th, 2024

नई दिल्ली (Khabar अड्डा) योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी के बयान पर बोले कुमार विश्वास लोकतंत्र के “चेहरा आधारित चुनावी फसल” के सहारे उगे बेहया “खरपतवार” माननीय मंत्री जी के बलात्कार पर विशेषज्ञ संत वचन सुनिए और सोचिए कि हमारी अंधभक्तियों के दुष्परिणाम कैसे-कैसे हो सकते है

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1137774086585610240?s=19

बता दें कि उन्होंने कहा है , ”रेप का नेचर होता है। अब अगर कोई नाबालिग लड़की के साथ रेप होता हैतो उसको हम रेप मानेंगे।” तिवारी ने कहा कि कहीं-कहीं पर यह भी सुनने को आता है कि विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है तो उसका अलग नेचर है। ऐसे मामलों में अधिकतर प्रेम प्रसंग होते हैं। सात-आठ साल से प्रेम प्रसंग होता है, लेकिन बाद में रेप का मामला उठ जाता है।

मंत्री उपेंद्र तिवारी रविवार को विकास कार्यों और भाजपा संगठन की समीक्षा के लिए गोंडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अलीगढ़, हमीरपुर और जालौन में हुई रेप की घटनाओं के सवाल पर विवादित बयान दिया। तिवारी योगी सरकार में परती भूमि व जलसंसाधन राज्यमंत्री हैं।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *