Sun. Jun 8th, 2025

नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हो गई है। मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर पार्टी के दिग्गज नेता अबु आज़मी ने जीत दर्ज की है तो भिवंडी ईस्ट से रईस शेख ने जीत का परचम लहराया है।

मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर राज्यसभा सदस्य रह चुके अबु आजमी का मुकाबला शिवसेना के विट्ठल गोविंद लोकरे से था। जहां अबु आज़मी ने उन्हें तकरीबन 30 हज़ार वोटों से करारी शिकस्त दी है।

इससे पहले 2014 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अबु आजमी ने शिवसेना के सुरेश के. पाटिल 9937 वोटों से हराया था। अबु आजमी को कुल 41,719 वोट मिले थे जबकि सुरेश के. पाटिल को कुल 31,782 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के ए. यूसुफ को 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *