नई दिल्ली; नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। वामदलों, और मुस्लिम संगठनों ने आज भारत बंद का आव्हान किया है। इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय दल भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे योगेन्द्र यादव को दिल्ली पुलिस ने लाल किले से हिरासत ले लिया है।
वहीं, भारतीय कॉमनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी मंडी हाउस के पास नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, उनकी पत्नी मोना समेत कई कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि कैब को संविधान विरोधी बताकर बैंगलोर में प्रदर्शन कर रहे जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
तो वहीं यूपी से भी खबर आ रही है के भीम आर्मी के कार्येकर्ता को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है या नज़र बंद कर दिया इस बात की जानकारी देते हुए भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने ट्विटर पर लिखा उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी के ज्यादातर जिलाध्यक्षों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है या फिर नजरबंद कर दिया है लेकिन योगी जी याद रखिये हम बाबा साहेब अम्बेडकर के वंशज है आपकी ये तानाशाही हमारे हौंसले को नही तोड़ सकती। जय भीम

