Sun. Jul 27th, 2025

नई दिल्ली :सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर की गोरी लड़कियों को शादी के लिए उपलब्ध बता रहे हैं।

वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे (लड़के) से शादी कर ले, तो उसकी नागरिकता खत्म।

भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अगल और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए, शादी वहां करना, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे चाहे हिंदू, मुस्लमान कोई हो। ये पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है।

जब उन से उनके विवादित बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। विधायक ने कहा, अब हर कोई बिना किसी परेशानी के कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। यही सब मैंने कहा है और ये सच है। ये कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है।

इसी घटिया बयान को लेकर फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने जवाब देते हुए लिखा

रेसिस्ट, सेक्सिस्ट, सेक्स के भूखे डाइनोसॉर अभी लुप्त नहीं हुए हैं बल्कि और फल-फूल रहे हैं! हमारे अधिकांश नेता ऐसे पुरुष क्यों हैं जिन्हें आप चाय के लिए घर आमंत्रित करना भी नहीं चाहते हैं? चापलूस। इसलिए जाना था कश्मीर? शादी तो लीगल ही थी?

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *