नई दिल्ली : उत्तरी मुम्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज होने के कुछ ही घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार (4 अक्टूबर) को काट डाले गये। एरिया में धारा 144 लागू कर दिया गई है। पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे लोगों में शिवसेना के नेता भी शामिल है इस पर कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक ने शिवसेना पर कई सवाल खड़े कर दिए वहीं उन्होंने इसे सोशल मीडिया का ड्रामा करार दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों को मुंबई से निकालने के लिए दंगा करा देने वाली शिवसेना अपने ही राजनैतिक साथियों के खिलाफ आक्रोश नहीं दिखा पा रही?
उत्तर भारतीयों को मुंबई से निकालने के लिए दंगा करा देने वाली #शिव_सेना अपने ही राजनैतिक साथियों के खिलाफ आक्रोश नहीं दिखा पा रही??
सारा ड्रामा सोशल मीडिया पर ही चल रहा है।#AareyForest #SaveAareyForest
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) October 5, 2019
पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए कहा कि “उत्तर भारतीयों को मुंबई से निकालने के लिए दंगा करा देने वाली #शिव_सेना अपने ही राजनैतिक साथियों के खिलाफ आक्रोश नहीं दिखा पा रही?? सारा ड्रामा सोशल मीडिया पर ही चल रहा है।