Thu. Sep 19th, 2024

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले AIMIM को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। गुरुवार को कलीमुल हफ़ीज़ को पार्टी नेतृत्व की ओर से यह ज़िम्मा सौंपा गया। कलीमुल हफ़ीज़ के नाम की आधिकारिक घोषणा AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके दी। कलीमुल हफ़ीज़ जाने माने समाजसेवी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसके इलावा यह गरीबों, बेसहारों और छात्रों के लिए हर दम खड़े रहते है।

AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को बेवकूफ बना रही है। दिल्ली के लिए कोई काम नहीं कर रहा है चाहे वो आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस। ऐसे में हमने फ़ैसला किया है कि AIMIM के झंडे तले लोगों को बेदार करुँगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM को 5 सीटो पर मिली जीत के बाद से ही पूरी पार्टी काफी उत्साहित है। इसके इलावा गुजरात मे हुए नगर निगम चुनाव में भी पार्टी ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके बाद से AIMIM एक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है।

https://youtu.be/BGJHhlgFeow

https://youtu.be/7N1ijCFYHFA

https://youtu.be/QhKKB9srNp4

 

 

 

 

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *