Thu. Oct 23rd, 2025

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून पर पूरे देश भर में जम कर विरोध हो रहा है। यह विरोध दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बंगलोर, मुंबई और कई राज्यों में चल रहा है। आज दिल्ली में जमकर प्रदर्शन हो रहा है यह भीड़ आज जामा मस्जिद पर जमा हुई थी और जामा मस्जिद से यह जंतर मंतर पर जाना चाह रहे थे पर पुलिस ने लोगों को जाने नही दिया पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था पर शाम में अचानक से पुलिस की लाठीचार्ज के बाद यह भीड़ हिंसक हो गई और दिल्ली में कई जगहों पर हिंसा की खबर है।

खबर यह भी है कि दरयागंज में पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच हुई भिड़ंत के बाद अब पुलिस ने वहाँ पर काफ़ी बर्बरता की है पर इसकी खबर कोई मेन स्ट्रीम मीडिया कवर नहीं कर रही है। इन्ही सब पर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अब मीडिया से अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कृपया निष्पक्षता से खबरों को दिखाए और अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखिए।

वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी अपील की है कि वह अपनी आवाज़ उठाए पर इसबात का अधिक खयाल रखें कि वह हिंसक नहीं हो बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *