नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्या आतिशी को 2020 दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के रूप कालकाजी विधानसभा में चुनाव लड़ाया जा रहा है।
आतिशी का चुनावी प्रचार आम आदमी पार्टी के बीते 5 सालों के कामों को केंद्र में रखकर होगा, जिन कार्यों को कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी मजबूती पुनःस्थापित किया जाएगा। जिसमें उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मुफ़्त बिजली पानी के साथ साथ सतत विकास को शामिल किया जाएगा।
दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्म के बाद आतिशी की शिक्षा दिल्ली के एक बहु प्रतिष्ठित संस्थान सेंट स्टीफेंस से हुई है उसके बाद उन्होंने लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा पूरी की। वे एक गतिशील नेता होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध महिला प्रत्याशी भी हैं। आतिशी ने 2015 से दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम किया है। और दिल्ली की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
अरविंद केजरीवाल की एक विश्वसनीय और भरोसेमंद करीबी सहयोगी, जो (केजरीवाल) हमेशा से आतिशी के समर्थक रहे हैं, आतिशी का दिल्ली में योगदान एक लंबी और प्रेरक यात्रा है, जिन्होंने 2019 में लोकसभा में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह महिलाओं के लिए राजनीति में अपेक्षाओं से अधिक आगे निकल गयी, और शिक्षा जगत में खुद के लिए विकास के मुखर चैंपियन के रूप में एक जगह बनाई है।
राजनीति में महिलाओं के लिए एक मजबूत रास्ता बनाने वाली आतिशी हजारों महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं जो विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं और अपने करियर में अनपेक्षित रूप से महत्वाकांक्षी और सफल हैं।
अतिशी कहती हैं “किसी को विश्वास नहीं होता था, जब हमने काम करना शुरू किया था, तब किसी को विश्वास नहीं होता था कि हम सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बदल भी पाएंगे! लेकिन हमने कर दिखाया क्योंकि यह मेरा विश्वास था कि जब हम जनता के लिए सही सरकार को चुनते हैं और सही फैसले लेने शुरू करते हैं तब बदलाव जरूर होता है।”
साथ ही वे कहती हैं “मैं खुद को कालकाजी के लोगों के प्रति समर्पित करूंगी और आम आदमी पार्टी की नीतियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से स्थापित करूंगी। अभी बहुत कुछ है करने को”