Sat. Oct 19th, 2024

राँची : रविवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन बनता है तो गठबंधन धर्म का पालन करेंगे वरना रालोसपा अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा झारखंड के चुटिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संम्बोधित कर रहे थे। इस संबोधन में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंदी नही है बल्कि नीतीश कुमार के मंत्री और विधायक फ़ोन पर शराब मंगा कर पीते है। बिहार में अब शराब का कारोबार अब आसान हो गया है। वहीं बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं जर्जर है और जनता मौलिक अधिकारों से वंचित हैं।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *