Tue. Jul 8th, 2025

राँची: झारखंड का विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है अब सारे दावों का समय भी के नतीजों की गणना के साथ खत्म होता जा रहा है। जो अब तक के रुझान है उसे देख कर साफ कहा जा सकता है भाजपा अकेले अपने बलबूते सरकार बनाने में बिल्कुल भी सफल नहीं हो सकती है। क्योंकि चुनाव से पहले भाजपा का नारा था अब की बार 65 पार जो कि चुनावी नतीज़ों में उसका आधा भी मिलता नहीं दिख रहा है जो भाजपा के चुनावी दावों के खोखलेपन को साफ दिखा दिखा रहा है। अब तक के चुनावी नतीज़े से साफ लग रहा है कि भाजपा के राष्ट्रवाद, राम मंदिर, नागरीकता संशोधन कानून और NRC पर झारखंड के स्थानीय मुद्दे बड़े रहे है।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनती नज़र आ रही है ऐसे में राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने झारखंड की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए शुक्रिया। वहीं उन्होंने महागठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी है।

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि ” भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया। महागठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अब झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा”

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *