Sat. Apr 19th, 2025

नई दिल्ली : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है ऐसे में सारी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में लगी हुई हैं। BJP को सत्ता से बेदखल करने के लिए UPA गठबंधन ने कमर कस लिया है। हरियाणा में मिली अप्रत्याशित जीत से खुश कांग्रेस अपने गठबंधन साथियों के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए उतावली नज़र आ रही है।

 

झारखंड कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों का नाम ज़ारी कर दिया है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन, गुलाब नबी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, और झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम सहित दर्जनों नेता शामिल है।

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *