पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने झारखंड में महागठबंधन को मिले अपार जनादेश का स्वागत करते हुए कहा कि नफर और उन्माद की विभाजनकारी राजनीति को झारखंड की महान जनता ने नकार दिया है। झारखंड तो झांकी है बिहार अभी बाकी है।झारखंड में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी के मार्गदर्शन में महागठबंधन की महाजीत हुई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया है।
रघुवर सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर थी। इस जनादेश से साफ हो गया है कि नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी को भी झारखंड की जनता ने अस्वीकार किया है। भाजपा की पूरे देश से उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
loading...