Wed. Jul 23rd, 2025

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के बीच आ कर खड़ा हो गया है। JNU में फीस बढ़ौतरी के बाद छात्र सरकार और JNU प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच कई ऐसी घटनाएं हुई जो मीडिया की सुखियाँ बनी। छात्रों के प्रदर्शन को कवर करने गए ज़ी न्यूज़ और रिपब्लिक टीवी और सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकारों के खिलाफ भी छात्रों ने प्रदर्शन किया और गोदी मीडिया गो बैक के नारे लगाए। जिससे गोदी मीडिया के पत्रकारों में खलबली मच गई और कुछ पत्रकार JNU को 3 साल पहले की तरह बदनाम करने की सुपारी लेकर बैठ गए।

वहीं सोशल मीडिया पर पत्रकारों के साथ भाजपा नेता और IT सेल के कार्यकर्ता JNU को बदनाम करने की अपनी सभी कोशिश करने लगे। यह वह लोग है जब भाजपा का कोई नेता ब्लात्कार के आरोप में फंसता है तो इनकी ज़ुबानों पर ताला लग जाता है पर जैसे ही JNU का नाम आता है वह भारतीय संस्कृति की दूहाई देने लगते है।

https://twitter.com/SpArajesh/status/1197179395917537280?s=19

इसी पर समाजवादी पार्टी के नेता राजेश ने उन सभी पर निशाना साधा है। राजेश ने ट्वीट करते हुए लिखा ” जो लोग चिन्मयानंद, कुलदीप, आसाराम और राम रहीम पर चुप थे..
वे आज JNU में भारतीय संस्कृति की बात कर रहे हैं..!!
#StandWithJNU”

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *