Tue. Aug 5th, 2025

नई दिल्ली : आज जामिया नगर के SHO उपेंद्र सिंह को राजीव गांधी समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल आर्गेनाइजेशन की तरफ से दिया गया। यह संस्था हर वर्ष राजीव गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे लोगों को सम्मानित कर उनको और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है।

इस सम्मान को मिलने के बाद Khabar अड्डा से बात करते हुए उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह सम्मान दर्शता है कि लोग हमारे काम से खुश हैं सम्मानित होना हमें हिम्मत देता है और आगे इससे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता हैं।

ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष रियाज़ अहमद ने बताया कि SHO उपेंद्र सिंह को सम्मानित करने का निर्णय पूरी संस्था का था इन्होंने जब से जामिया नगर थाने में अपना कार्यभार संभाला है तबसे हमारी नज़र इनके ऊपर थी। क्योंकि इन्होंने अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के द्वारा हम सबको प्रभावित किया है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *