नई दिल्ली : जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत दौरे पर है। जर्मनी की प्रमुख एंजेला मर्केल 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भारत में रहेंगी. इस दौरान भारत और जर्मनी के बीच कई समझौते हो सकते हैं. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची उनके स्वागत के लिए राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
भारत दौरे पर आई जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सुबह सबसे पहले राजघाट गई और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। एक कार्यक्रम में उन्होंने भारत की महिला नेताओं से मुलाकात की और इसी कड़ी में दिल्ली में आई शिक्षाक्रांति में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाने वाली और दिल्ली सरकार की पूर्व शिक्षा सलाहकार आतिशी से भी मुलाकात की। एंजेला मर्केल ने भारत मे महिलाओं को आने वाली चुनौतियों पर बातचीत की।
It was an honour to meet German Chancellor #AngelaMerkel today. Was deeply impressed by how keenly she listened to the many challenges faced by women in India today pic.twitter.com/pqMN6Y4Nnc
— Atishi (@AtishiAAP) November 1, 2019
आतिशी ने मुलाक़ात के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि जर्मनी चांसलर से मिलना सम्मान की बात है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ” आज जर्मन चांसलर #AngelaMerkel से मिलना एक सम्मान की बात थी। जिस तरह से उन्होंने भारत में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बड़ी उत्सुकता से सुना उससे मैं बहुत प्रभावित हूँ।