Fri. Oct 18th, 2024

ढ़ाका, बिहार Khabar अड्डा : केरल बाढ़ के भीषण तबाही का सामना कर रहा है। इस बाढ़ से केरल में अब तक 324 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति काफ़ी भयावह है बच्चें भूख से तड़प रहे है, सर से छत का साया उठ चुका है अबभी 80 हज़ार से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं सेना के साथ NDRF की टीमें राहत कार्य मे जुटी हुई है।

केरल की इस भयावह स्थिति में देश और दुनिया एक जुट होकर मदद के लिए आगे आ रही है। इसी कड़ी में बिहार की एतिहासिक धरती चम्पारण के ढ़ाका का एक गैर सरकारी संगठन ढ़ाका युथ क्लब केरल बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए आगे आया है।

ढ़ाका युथ क्लब इलाके में घूम -घूम कर ज़रूरत की चीज़ें इकट्ठा कर रहा है वही लोगों से केरल बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील भी कर रहा है।

ढ़ाका युथ क्लब इससे पूर्व भी कई सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है और लगातार अपनी मेहनत और ईमानदारी के द्वारा समाज में एक अलग पहचान बना रहा है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *