Tue. Apr 15th, 2025

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर चुकी है और सभी अपने अपने स्तर पर क्षेत्रों का दौरा करके लोगों से मिल रहे है और कांग्रेस की जड़ उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मजबूत करना चाहते है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सचान जनपद कानपुर देहात का आगमन करने पहुँचे। कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। उनके पहुँचते है सैकडों लोगों ने उनका स्वागत किया।

इसकी जानकारी कांग्रेस नेता राकेश सचान ने ही ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ” आज जनपद कानपुर देहात में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ता साथियों व क्षेत्रवासियों द्वारा जगह जगह पर मेरा अभूतपूर्व तरीके से स्वागत किया गया। आप सभी लोगों का, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *