Sun. Apr 13th, 2025

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो पर लोग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो एक न्यूज चैनल के डिबेट शो का है। इस डिबेट शो में जिस तरह से एक लड़के ने संबित पात्रा से सवाल किया वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये लड़का कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का दूर का रिश्तेदार लग रहा है जिसने संबित पात्रा की बोलती बंद कर दी। बता दें कि पिछले दिनों गौरव वल्लभ ने कुछ न्यूज डिबेट शो में संबित पात्रा को कई मौकों पर अपने तीखे सवालों से चुप करा दिया था। तब भी संबित पात्रा सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुए थे। अब एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स संबित पात्रा के मजे ले रहे हैं।

https://twitter.com/bajirao_ballal/status/1178526353710145537?s=19

दरअसल सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 20 सेकंड का है। इस वीडियो में संबित पात्रा मंच पर दिख रहे हैं और ऑडियंस में बैठा एक लड़का उनसे कुछ तीखे सवाल पूछ रहा है। लड़का संबित पात्रा से सवाल कर रहा है कि, ‘सर आप 40 मिनट से ज्यादा का भाषण दे चुके हैं लेकिन आपने शिक्षा और स्वास्थ के लेकर एक बार भी बात नहीं की।’ लड़का 

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *