Tue. Sep 17th, 2024

नई दिल्ली : कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और समाजवादी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव आज विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। राजनीतिक गलियारों में यह रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। इन सबके बीच पंखुड़ी पाठक ने शुक्रवार को देर रात ट्विटर पर अपनी मेहंदी रचन की एक फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक शायरी भी लिखी थी  ‘सत्य वह सूरज है जिसे फ़रेब के बदले ढक सकते हैं लेकिन बुझा नहीं सकते।’

नोएडा के नवादा गांव निवासी अनिल यादव आज यानी 1 दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में पंखुड़ी पाठक के साथ सात फेरे लेंगे। यह दोनों का प्रेम विवाह है जिसमें दोनों के परिवारों की रजामंदी है। इन चर्चाओं की पुष्टि करते हुए अनिल यादव ने कहा है कि दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।

ध्यान रहे कि अनिल यादव ने पिछले साल अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था। गौरतलब है कि अनिल यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं।

छात्र जीवन से ही राजनीति में आने वाली पंखुड़ी पाठक ने 2010 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। फिलहाल वे कांग्रेस नेशनल मीडिया पैनल लिस्ट है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *