डिसपुर : जहां पूरे देश मे कोरोना का कहर है वहीं असम कोरोना के साथ बाढ़ की मार भी झेल रहा है। असम में लाखों लोग इससे प्रभावित हो चुके है और अब तक 105 लोगों की जान भी जा चुकी है। असम में बाढ़ के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गए, फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए है लेकिन फिर भी असम मीडिया की सुर्खियों से गायब है। निजी चैनल NDTV ने इस पर एक खबर बनाई तो NDTV में काम कर चुकी पत्रकार निधि राजदान ने लिखा ” NDTV एक ऐसा चैनल है जो असम में आई बाढ़ की खबरों को अपने प्राइम टाइम शो दिखा रहा है।
https://twitter.com/RichaChadha/status/1284445504743473153?s=19
पत्रकार निधि राजदान का यह ट्वीट करना था कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आ गई और उन्होंने असम में आई बाढ़ उसपर मीडिया की चुप्पी पर सवाल उठा दिया। उन्होंने निधि राज़दान से पूछा दूसरे चैनल असम में बाढ़ की स्तिथि को क्यों नहीं दिखा रहा है? क्या असम भारत मे नहीं है जहाँ 68 लोगो की मौत हो चुकी है ?