Fri. Jul 4th, 2025

नई दिल्ली: चिल्ला चिल्ला कर टीवी पर आए हुए मेहमानों को चुप करा देने वाले रिपब्लिक टीवी’ के एंकर और संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके बाद जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव भड़क गए उन्होंने कहा कि यह पत्रकारिता के नाम पर कलंक है सारे पत्रकारों को मिलकर इसका श्राद्ध कर देना चहिए।

पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा” अर्नब आप पत्रकार से चाटुकार बने!अब अवसादग्रस्त मनोरोगी बन गए हैं। आपकी जगह न्यूज़रूम में नहीं, रांची कांके स्थित मेंटल एसायलम में होनी चाहिए।
पूरी पत्रकारिता बिरादरी को मिलकर इनका श्राद्ध कर देना चाहिए। अब यह कलंक के अतिरिक्त कुछ नहीं हैं।

https://youtu.be/lOKQHunzH6E

आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कई FIR दर्ज कराई गई हैं। यह FIR कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज करवाई है। अभी हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर में हुई लिंचिंग पर डिबेट करते हुए अर्नब गोस्वामी ने सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की है। जिसके बाद ट्विटर पर भी अर्नब को अरेस्ट करने के लिए ट्रेंड चल रहा है। क्यूंकि अर्नब ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है जो एक पत्रकार बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

https://youtu.be/aH5OwHaPavA

 

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *