Wed. Jul 30th, 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट आज (शनिवार) अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाएगा। संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर पांच जजों की पीठ ने 16 अक्तूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ एक बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को छुट्टी के दिन सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच बैठेगी और फैसला सुनाएगी। इसे देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। 

अयोध्या विवाद के फैसले से पहले ट्वीट करते हुए हंसराज मीणा ने कहा कि देश चाँद पर जाने का सपना सँजो रहा हैं। आप मंदिर-मस्जिद पर अटके पड़े हो। वहीं उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दुनिया प्रगतिशील सोच और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ रही है आप धर्म और काल्पनिक अस्मिता पर अटके पड़े हो

https://twitter.com/ihansraj/status/1193002188714328066?s=19

हंसराज ने ट्वीट करते हुए लिखा ” प्रिय, साथियों ! मुल्क चाँद पर जाने पर सपना सँजो रहा हैं। आप मंदिर-मस्जिद पर अटके पड़े हो। दुनिया प्रगतिशील सोच के साथ वैज्ञानिक सिद्धांतों, तर्कों, पद्धतियों, निष्कर्षों पर बात कर रहीं हैं। आगे बढ़ रहीं हैं। आप धर्म और काल्पनिक अस्मिता पर अटके पड़े हो। शर्मनाक। #AYODHYAVERDICT “

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *