Wed. Jul 30th, 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट आज (शनिवार) अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाएगा। संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर पांच जजों की पीठ ने 16 अक्तूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ एक बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को छुट्टी के दिन सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच बैठेगी और फैसला सुनाएगी। इसे देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। 

अयोध्या विवाद के फैसले से पहले ट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज आप
ना हिन्दू बन कर सोचना और ना ही मुस्लिम बन कर सोचना बल्कि एक हिंदुस्तानी बन कर सोचना

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज,न हिंदू बन के सोचना, न मुसलमान बन के सोचना,
आज मेरी जान, हिंदुस्तान बन के सोचना।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *