नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट आज (शनिवार) अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाएगा। संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर पांच जजों की पीठ ने 16 अक्तूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ एक बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को छुट्टी के दिन सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच बैठेगी और फैसला सुनाएगी। इसे देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
मैं सभी बिहारवासियों से करजोड़ प्रार्थना करता हूँ कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आये हम उसे स्वीकार करें और किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द को बिखरने ना दें।
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में विद्यमान ईश्वर भी अपने श्रद्धालुओं के बीच फासला नहीं देखना चाहेंगे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 9, 2019
अयोध्या विवाद के फैसले से पहले ट्वीट करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि ” मैं सभी बिहारवासियों से करजोड़ प्रार्थना करता हूँ कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आये हम उसे स्वीकार करें और किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द को बिखरने ना दें।