Thu. Sep 19th, 2024

मुंबई : महाराष्ट्र में 23 नवंबर को अचानक देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था। फडणवीस करीब 80 घंटे मुख्यमंत्री रहे और फिर बहुमत साबित करने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। अब इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंत हेगड़े ने इस राज़ से पर्दा उठाया है कि क्यों फडणवीस सिर्फ 80 घंटों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने। हेगड़े के मुताबिक फडणवीस केंद्र को 40000 रुपए लौटाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

अनंत हेगड़े ने कहा कि आप सबको पता ही है कि हमारे नेता महाराष्ट्र में 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। फिर फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था। आखिर उन्होंने ये ड्रामा क्यों किया था? क्या हम नहीं जानते थे कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वो मुख्यमंत्री बने। ये ऐसा सवाल है जो हर कोई पूछ रहा है। मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार करोड़ रुपये का एक्सेस था। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार सत्ता में आती तो वे इस 40 हजार करोड़ रुपये का दुरुपयोग करती।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. अनंत हेगड़े ने कहा कि केंद्र सरकार को 40 हजार करोड़ रुपये वापस भेजने के लिए देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का ड्रामा किया गया. हेगड़े के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है.

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *