Fri. Jul 4th, 2025

नई दिल्ली : कल मुंबई में जो भीड़ दिखी थी उसके पीछे ABP न्यूज़ के मराठी चैनल एबीपी माझा का हाथ माना जा रहा है। इसी वजह से मुंबई पुलिस ने ABP के पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के उपयुक्त प्रणव अशोक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दी है और खबर आप तक नहीं पहुँचे इसलिए मीडिया विनय दुबे नामी एक शख्स की गिरफ्तारी का ज़िक्र कर ABP के पत्रकार की गिरफ्तारी को छुपा रहा है।

https://youtu.be/nhuwYQdeZHU

कल आपने देखा ABP न्यूज़ ने पहले मजदूरों को भड़काया फिर मुसलमानों को ज़िम्मेदार ठहराया। मजदूरों को उकसाने के बाद ABP न्यूज़ बस यही सवाल पूछता रहा कि क्या मस्जिद से लोगों को जमा करने के लिए उकसाया गया था? क्या मुस्लिम नेताओं ने भाषण दे कर लोगों को उकसाया? क्या लोगों की भीड़ के लिए जामा मस्जिद ज़िम्मेदार? क्या हज़ारों लोगों को मस्जिद की तरफ से इकठ्ठा किया गया था? इन सारे सवालों को उठा कर दरअसल ABP न्यूज़ कल अपनी गलती मुसलमानों के नाम पर ढकता रहा।

कल मुंबई में कई हज़ार मजदूरों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर जमा हो गई। मीडिया ने इसे मुसलमानों की साजिश बता दिया लेकिन क्या आपको पता है कि उस की साजिश एक न्यूज चैनल ने ही रची थी। जी हाँ आप सही सुन रहे है। ABP माझा दिन के करीब 11 बजे खबर चलाता है की प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार स्पेशल ट्रैन चलाने जा रही हैं वह भी बांद्रा स्टेशन से उस स्टेशन से जहां भीड़ इकट्ठा हुई थी। जैसी ही ABP न्यूज़ को इस बात का पता चला कि उस की फेक खबरों की वजह से यह भीड़ जमा हुई है तो एबीपी न्यूज ने उस भीड़ का ठीकरा मुस्लिमों के सर फोड़ दिया। लेकिन जैसे ही ABP माझा की दिन में चलाई गई बुलेटिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने ABP न्यूज़ को ज़मकर लताड़ना शुरू कर दिया।महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक ने ट्वीट करते हुए लिखा , की बांद्रा स्टेशन पर भीड़ ABP मांझा की खबरों की वजह से आई इसे इनकार नही किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक का ट्वीट करना था कि महाराष्ट्र की पुलिस एक्टिव हो गई और गिरफ्तारियां शुरू कर दी है। जिसके बाद ABP news के मराठी चैनल ABP माझा के पत्रकार राहुल को मुंबई पुलिस ने फेक खबर चलाने और लोगो को भड़काने की वजह से गिरफ्तार कर लिया है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *