नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ कहलाने वाले महाराष्ट्र के नागपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नागपुर में जिला परिषद चुनाव में भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गांव धापेवाड़ा में भी भाजपा उम्मीदवार की हार हुई है। कांग्रेस इस चुनाव में 31 सीटों पर जीत के साथ अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागपुर में जिला परिषद चुनाव हार गई है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के गांव धापेवाड़ा में भी भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस इस चुनाव में 31 सीटों पर जीत के साथ अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
Maharashtra: Bharatiya Janata Party loses Zila Parishad elections in Nagpur. BJP faces defeat in Union Minister Nitin Gadkari's home village Dhapewada. Congress emerges as single largest party with 31 seats.
— ANI (@ANI) January 8, 2020
अब तक के नतीजों में 58 में से 31 सीटें कांग्रेस जीत चुकी हैं वहीं, बीजेपी के पास सिर्फ 14 सीटें आईं हैं। राकांपा को 10, शिवसेना को 1 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का गृह क्षेत्र नागपुर ही है। यहां भाजपा की हुई हार तीनों बड़े नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि, नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है।