Mon. Jun 9th, 2025

लखनऊ. CAA, NRC औऱ अब NPR पर देशभर में हंगामा मचा हुआ है लोग सड़कों पर निकल कर अपना विरोध दर्ज कर रहे है। दिल्ली में यह प्रदर्शन 13 दिसंबर से चल रहा है लेकिन देखते ही देखते यह प्रदर्शन दर्जनों राज्यों में शुरू हो गया। UP में भी लोगों ने नागरिकता कानून का विरोध किया काफी बड़ी संख्या के लोग घर से बाहर निकले थे लेकिन प्रदर्शन के कुछ जगहों पर हिंसक होने की खबर थी जिसके बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने इस प्रदर्शन को खत्म कराने के एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। उत्तरप्रदेश में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं गोली चलाने की बात से इंकार करने वाली UP पुलिस ने भी स्वीकारा था कि उसने गोली चलाई है। लेकिन यह अभी साफ नहीं हुआ है कि आखिर किसकी गोली से UP में 20 से अधिक लोग मारे गए।

इन सब के बीच नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते दिसंबर में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँचे। अखिलेश यादव सबसे पहले ऑटो चालक वकील अहमद के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों से मुलाकात की और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर समय उनके साथ खड़े रहेंगें। CAA प्रोटस्ट में मारे गए वकील के पिता ने कहा कि अगर आज समाजवादी पार्टी नहीं होती तो हमें उत्तरप्रदेश छोड़ना पड़ता।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं परिवार से मिलने आया था। मुलाकात रोकने के लिए पुलिस न जाने कितनी पुलिस लगा देती है। सीएए को लेकर पूरा देश आंदोलन कर रहा है। हर नागरिक इसके खिलाफ है। सरकार उन्हें अपनी बात कहने नहीं दे रही है। हम उन लोगों के दुख में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती है। अखिलेश ने कहा कि इसलिए हमारी मांग है इस परिवार की मदद सरकार करे।समाजवादी पार्टी हर संभव मदद करेगी।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *