नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन बिल यानी कि CAA, NRC और NPR पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। यह प्रदेशन दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी से 13 दिसंबर से शुरू हुआ था जो अब भी जारी है। इसके इलावा दर्जनों राज्यों में यह प्रदर्शन चल रहा है। CAA के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शन से बौखलाई भाजपा ने समर्थन के लिए एक No. ज़ारी किया है और कहा है कि जो भी CAA का समर्थन करता है वह इस 88662-88662 No. मिस कॉल करें।
समर्थन में मिस कॉल कराने के लिए भाजपा समर्थक इतना गिर गए की इस No. को शेयर करके लड़की दोस्ती का ऑफर दे रही है तो कोई इसी नंबर पर कॉल कर नेटफिलिक्स का मुफ्त सब्स्क्रिप्शन देने का दावा कर रहा है. सोशल मीडिया पर तफ्तीश के दौरान हमें कई ऐसे ट्विटर हैंडल मिले जिसमें कथित तौर पर लड़कियां इस नंबर से लोगों को दोस्ती करने और प्यार करने जैसा प्रस्ताव दे रही है.
भाजपा के IT सेल की नीचता पर पत्रकार प्रशांत कनौजिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये अश्लील प्रचार जरूर अमित शाह का आईडिया होगा।
पहले सुधीर चौधरी को ठेका दिया और वो खुद ठिकाने लग गया। अब अमित शाह खुद का दिमाग लाये हैं। ये अश्लील प्रचार जरूर अमित शाह का आईडिया होगा। pic.twitter.com/KtCBjiR1RH
— Prashant Kanojia (@KanojiaPJ) January 5, 2020
पत्रकार प्रशांत कनौजिया ने ट्वीट करते हुए लिखा ” पहले सुधीर चौधरी को ठेका दिया और वो खुद ठिकाने लग गया। अब अमित शाह खुद का दिमाग लाये हैं। ये अश्लील प्रचार जरूर अमित शाह का आईडिया होगा।