Sat. Mar 15th, 2025

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून CAA और NRC को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में अब भी इसपर प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली इसका केंद्र बना हुआ है। 13 दिसम्बर से जामिया के बाहर यह प्रदर्शन शुरू हुआ था और जहां यह नए वर्ष 2020 का पहला दिन था। वहीं यह जामिया के लिए CAA प्रदर्शन का 20वां दिन था। जहाँ छात्रों का हौसला बढ़ाने और उनका समर्थन देने कई नामचीन हस्तियां आई। उनमें बॉलीवुड के 2 सितारें स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब भी शामिल थे।

यह दोनों बॉलीवुड सितारें नागरिकता संशोधन कानून और NRC पर खुल कर बोल रहे है और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की बर्बरता की निंदा करते रहे है। इतने बड़े आंदोलन को खड़ा करने के अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने देशभर के छात्रों को धन्यवाद दिया और मजबूती से लड़ाई ज़ारी रखने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुस्लमानों पर हमला नहीं है बल्कि इस देश के संविधान पर हमला है। वहीं उन्होंने खुल कर कहा कि हमें कोई हक नहीं है भारत के मुस्लमानों से उसकी नागरिकता का हक़ माँगने का क्योंकि उसने1947 में अपनी अग्निपरीक्षा दे दी है।

वहीं अभिनेता ज़ीशान अय्यूब ने छात्रों के साथ नारेबाजी की और छात्रों को शांतिपूर्ण ढंग से आगे भी लड़ाई जारी रखने की बात की। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार जितनी भी बहरी क्यों ना वह आवाज़ को ज़रूर सुनेगी बस आप ऐसे ही इंक़लाब के नारों से अपनी आवाज़ बुलंद करते रहिए।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *