Fri. Oct 18th, 2024

पटना: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की और राजद विधायक सत्यानंद भोकता को मंत्री पद की शपथ ग्रहण लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

श्री यादव ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सामाजिक न्याय,साम्प्रदायिक सद्भाव और विकास के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी। झारखंड में हेमंत सरकार सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सद्भाव स्थापित करेगी।

श्री यादव ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकजुटता से साफ हो गया है कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के नेता निरंतर एकजुट हो रहे है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार की जनता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। क्योकि नीतीश सरकार हर मोर्चो पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *