Mon. Oct 20th, 2025

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन बिल और NRC के खिलाफ देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में बहुत बड़ी भीड़ एक जगह जमा हो गयी थी जहां लोग जामा मस्जिद पर नमाज़ के बाद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए जंतर मंतर तक जाना चाहते थे पर दिल्ली पुलिस ने जाने नहीं दिया। एक शाम तक भीड़ एक जगह जमा रही लेकिन शाम में अचानक से भीड़ हिंसक हो गयी और दिल्ली पुलिस और आम लोगों के बीच संघर्ष चला जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

उसके बाद रात को काफी लोग दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर जमा हो कर प्रदर्शन करने लगे और माँग कर रहे थे जिनलोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें छोड़ दिया जाए पर पुलिस ने किसी को भी नहीं छोड़ा। शुक्रवार को हुए प्रदर्शन का कॉल देने वाले भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को दिन में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था लेकिन वह पुलिस को चकमा दे कर निकल गए और रात में उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपने लोगों को हिरासत से छोड़ने की अपील की थी। लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा और अंततः भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद ने भी रात के 3 बजे खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

आज चंद्रशेखर आजाद को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *