Mon. Oct 20th, 2025

पटना: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ राजद द्वारा आहूत बिहार बंद शांतिपूर्ण सफल और ऐतिहासिक रहा हैं। बिहार बंद को हर वर्ग के लोगों और आम जनता का भरपूर जनसमर्थन मिला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर नरेंद्र मोदी सरकार के संविधान और लोकतंत्र विरोधी काला कानून का विरोध किया।

श्री यादव ने नीतीश सरकार के इशारे पर प्रदेश के कई जिलों में बंद समर्थकों पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज और गिरफ्तार करने का काम किया है जो कि घोर निंदनीय है। सरकार लाठी चलाए या गोली चलाए लेकिन आंदोलनकारी चुप बैठने वाले नही है। केंद्र सरकार ने संविधान और लोकतंत्र के आत्मा को लहूलुहान करने का काम किया है। देश की जनता कदापि बर्दाश्त नही करेगा। जनता का आक्रोश को देखते हुए मोदी सरकार को अविलंब नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले लेना चाहिए। अन्यथा यह जनांदोलन और तेज होगा। मोदी सरकार द्वारा पिछड़ो,दलितों, शोषितों एवं कमजोर वर्गों के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने की साजिश रचा रही है जोकि राजद बर्दाश्त नही करेगा। यह आंदोलन मोदी और नीतीश सरकार की पतन का कारण बनेगा।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *