Thu. Oct 23rd, 2025

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून पर पूरे देश भर में जम कर विरोध हो रहा है। यह विरोध दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बंगलोर, मुंबई और कई राज्यों में चल रहा है। आज दिल्ली में जमकर प्रदर्शन हो रहा है यह भीड़ आज जामा मस्जिद पर जमा हुई थी और जामा मस्जिद से यह जंतर मंतर पर जाना चाह रहे थे पर पुलिस ने लोगों को जाने नही दिया पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था पर शाम में अचानक से पुलिस की लाठीचार्ज के बाद यह भीड़ हिंसक हो गई और दिल्ली में कई जगहों पर हिंसा की खबर है।

इन सब के बीच भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले लोग हमारे नहीं है, अम्बेडकरवादी हिंसा नही करते वहीं उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा करने वाले लोग आरएसएस के है।

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “जो हिंसा कर रहें है वो हमारा नही है। हमारा शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर चल रहा है। अम्बेडकरवादी हिंसा नही करते है। जो हिँसा कर रहे है वो आरएसएस के लोग है हमारे नही। मैं जामा मस्जिद पर ही हूँ और यही रहुँगा। हिंसा करने वाले हमारे आंदोलन को कमजोर करना चाहते है।”

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *